![]()
सिरोही | स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाए जाने के संबंध में बुधवार को पखवाड़े का शुभारंभ कलेक्टर अल्पा चौधरी ने स्वच्छता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रैली अहिंसा सर्किल से रवाना होकर पैलेस रोड, पुराना सिनेमा हाल, सरजावाव गेट, माली समाज होते हुए अहिंसा सर्किल पहुंची। जिला स्तर पखवाड़ा के लिए जारी कैलेंडर अनुसार प्रतिदिन स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान नारायण देवासी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र पुरोहित, बीडीओ मंछाराम, आयुक्त शिवपाल सिंह, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहीराम विश्नोई, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अजय माथुर उपस्थित थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments