☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की RCA एकेडमी का नाम बदल मेजर ध्यानचंद भवन करने के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने खेल विभाग को लेटर लिख अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए एकेडमी बिल्डिंग का नाम किसी

.

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन एडहॉक कमेटी कन्वीनर दीन दयाल कुमावत और चारों सदस्यों ने खेल सचिव नीरज कुमार पवन को लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया- सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए एकेडमी का बदलकर मेजर ध्यान चंद के नाम करने का फैसला किया गया है। समस्त क्रिकेट जगत, हमारी कमेटी और खिलाड़ियों का अनुरोध है की इस पर फिर से विचार किया जाए।

मेजर ध्यानचंद जी को हॉकी के जादूगर के नाम से विश्वविख्यात है। हमारी पूरी टीम और क्रिकेट जगत उनका पूरा सम्मान करते है। हमारा आपसे अनुरोध है की राजस्थान क्रिकेट संघ एक करोड़ रुपये की राशि सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित हॉकी मैदान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा (स्टैचू) और भवन निर्माण के लिए देने को तत्पर है। हमारा मानना है कि हॉकी भवन और मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा का निर्माण मेजर ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ ही राज्य हॉकी के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा भी देगा।

लेकिन क्रिकेट जगत और राज्य के युवा खिलाड़ियों की भावनाओं के अनुसार हमारी कमेटी का प्रस्ताव है कि सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित आरसीए एकेडमी का नाम महाराजा रणजीत सिंह (फादर ऑफ इंडियन क्रिकेट) जिनके नाम से देश की सबसे प्रतिष्ठित ‘रणजी ट्रॉफी’ क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जाती है, उनके नाम पर रखा जाए।

राज्य के पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने भी राज्य की क्रिकेट के उत्थान में हम योगदान दिया है। जिसमे विषेश रूप से राज सिंह डूंगरपुर, हनुमंत सिंह, लक्षमण सिंह, किशन रूंगटा, पार्थसारथी शर्मा और जयपुर के महाराजा का भी खेल जगत में अहम् योगदान रहा है।

बता दें कि मंगलवार को राजस्थान खेल परिषद ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में बनी आरसीए एकेडमी का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद भवन करने का फैसला किया था। जिसे खेल विभाग ने भी स्वीकृत कर दिया था। लेकिन क्रिकेट से जुड़ी बिल्डिंग का नाम हॉकी से जुड़े खिलाड़ी के नाम पर रखने को लेकर प्रदेश के क्रिकेटर्स में नाराजगी थी। जिसके बाद अब एडहॉक कमेटी ने सरकार को पत्र लिखना सिर्फ RCA एकेडमी का नाम पूर्व क्रिकेटर के नाम पर रखने का आग्रह किया है। बल्कि, सवाई मानसिंह स्टेडियम के हॉकी ग्राउंड पर मेजर ध्यानचंद की स्टैचू बनाने के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला भी किया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading