![]()
सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही आरसीए क्रिकेट एकेडमी के नाम को लेकर द्वंद्व शुरू हो गया है। राजस्थान राज्य स्पोर्ट्स काउंसिल इसका नाम बदलकर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद पर रखना चाहती है। प्रस्ताव भी पास हो चुका है। मंत्री स्तर पर मंजूरी भी मिल गई है।
अब नया मोड़ यह है कि आरसीए एडहॉक कमेटी ने एक प्रस्ताव स्पोर्ट्स काउंसिल को भेजा है। इसमें आरसीए हॉकी मैदान को डवलप करने और एक करोड़ रुपए खर्च करने को तैयार है। इस एक करोड़ से आरसीए एसएमएस स्टेडियम के हॉकी एरीना में ध्यानचंद की प्रतिमा लगाने के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए अन्य जरूरी सुविधाएं (भवन निर्माण आदि) भी डवलप करने को तैयार है।
आरसीए एकेडमी का नाम महान रणजीत सिंह या राजस्थान के किसी भी क्रिकेटर के नाम पर रखने के लिए लिखा पत्र
आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर डीडी कुमावत ने सभी पांचों सदस्यों के हस्ताक्षरयुक्त पत्र इस संबंध में स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष नीरज के. पवन को भेजा है। इसमें लिखा है, ‘हॉकी का जादूगर’ का नाम विश्वविख्यात है। पूरा क्रिकेट जगत भी उनका सम्मान करता है। ध्यानचंद की प्रतिमा लगाना और भवन निर्माण उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हां, हम यह भी चाहते हैं कि आरसीए द्वारा 2005 में निर्मित की गई एकेडमी का नाम महान रणजीत सिंह, जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी होती है, के नाम या राजस्थान के प्रतिष्ठित क्रिकेटर्स (राजसिंह डूंगरपुर, हनुमंत सिंह, लक्ष्मण सिंह, किशन रूंगटा या पार्थ सारथी) के नाम पर रखा जाए। जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह का भी खेल जगत में अहम योगदान है। इसलिए इस एकेडमी का नाम एसएमएस एकेडमी भी रखे जाने पर हम सहमत हैं।
प्रस्ताव मिला है, हम इस पर विचार करेंगे
हां, हमें राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से ऐसा प्रस्ताव मिला है। हम सक्षम स्तर से बात कर इस पर विचार करेंगे। -नीरज के. पवन, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments