☜ Click Here to Star Rating



स कार्यक्रम में सरला झवर स्मृति संस्थान ने प्रदेशभर की 200 से अधिक मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की।

जयपुर के अपेक्स हॉस्पिटल के सभागार में सोमवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरला झवर स्मृति संस्थान ने प्रदेशभर की 200 से अधिक मेधावी छात्राओं को स्कॉलरशिप प्रदान की।

.

संस्थान की सचिव कुंजू झवर ने बताया कि स्वर्गीय सरला झवर को बालिकाओं की शिक्षा से विशेष लगाव था। इसी कारण 2019 से प्रतिवर्ष उनकी स्मृति में मेधावी बालिकाओं को स्कॉलरशिप दी जाती है।

अपेक्स हॉस्पिटल समूह के चेयरमैन डॉ. एसबी झवर ने कहा कि सरला झवर अपने जीवनकाल में महिलाओं के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहती थीं। वे महिलाओं के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य करती थीं।

यह कार्यक्रम जयपुर समेत प्रदेशभर में अपेक्स हॉस्पिटल की सभी शाखाओं में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेंद्र सिंह शेखावत, एस एल जैन और शिव शंकर ओझा समेत अन्य लोगों का योगदान रहा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading