![]()
बैठक में संभागीय आयुक्त सहित कई जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया।
जोधपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में वन भूमि अमलदरामद, आवंटन एवं रेखांकन की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।
संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन भूमि से संबंधित सभी विवादों, रेखांकन एवं हस्तांतरण से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा किराजस्व व वन विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा जिन जिलों में प्रकरण अटके हुए हैं, वहां प्राथमिकता से समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
वन भूमि आवंटन की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक में वन भूमि के आवंटन से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में वन विभाग के अधिकारी अपने-अपने जिलों के जिला कलेक्टर्स को संबंधित भूमि आवंटन एवं सीमा निर्धारण से संबंधित अद्यतन नोटिफिकेशंस एवं दस्तावेज यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे निर्णय प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आ सके।
बैठक में न्यायालय में लंबित वन भूमि संबंधी प्रकरणों की स्थिति पर भी चर्चा की गई। संभागीय आयुक्त ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों की सूची तैयार कर विभागीय स्तर पर लगातार अनुश्रवण किया जाए एवं यदि संभव हो तो मध्यस्थता या विभागीय प्रयासों से इनका समाधान तलाशा जाए।
विभागीय समन्वय व सूचना अद्यतन पर विशेष बल डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि वन विभाग व जिला प्रशासन के मध्य लगातार समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। वन भूमि के चिन्हांकन, सीमांकन व पुनः उपयोग के मामलों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए जनहित में त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि वन भूमि पर कार्यरत अधिकारियों के प्रशिक्षण, निर्देशों की उपलब्धता एवं सूचना संप्रेषण की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए।
ये रहे मौजूद
इस दौरान संभागीय मुख्य वन संरक्षक आर. के. जैन, उप वन संरक्षक मोहित गुप्ता, रजिस्ट्रार पुलिस विश्वविद्यालय एवं अति जिला कलेक्टर (भू प्रबंधन) शिल्पा सिंह, उप वन संरक्षक (प्रशासन) अमित चौहान, सहायक वन संरक्षक शिव प्रकाश सहित जोधपुर संभाग के समस्त जिला कलेक्टर एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments