☜ Click Here to Star Rating



मानसून का आधा सीजन गुरुवार को पूरा हो जाएगा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में इस बार जहां भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं उदयपुर में अभी तेज बारिश का इंतजार है। उदयपुर में यूं तो बारिश अपने औसत स्तर से ज्यादा हुई है, लेकिन यह आंकड़ा 35 फीसदी तक ही ज्यादा है

.

मौसम विभाग 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन मानता है। इसी विभाग के अनुसार एक जून से 30 जुलाई तक के दो माह में उदयपुर में 392.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस दौरान औसत 290.3 मिमी होनी चाहिए थी। यानी अब तक 101.8 मिमी (35 फीसदी) अधिक हो चुकी है। पूरे मानसून सीजन में 1 जून से 30 सितंबर तक 617.7 मिमी बारिश का आंकड़ा तय है। आगामी दिनों में फिलहाल तेज बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों में 1 जून से 30 जुलाई तक 368 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 303.2 मिमी होनी चाहिए। यह औसत से 65 मिमी (21 फीसदी) अधिक है। उदयपुर में मानसून का प्रवेश 25 जून को तय किया हुआ है। इस बार यह 7 दिन पहले 18 जून को आ गया था।

दिनभर बादल, बूंदाबांदी, दिन का पारा 0.8 डिग्री गिरा

शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई। हालांकि, तेज बारिश का इंतजार जारी रहा। दिन का तापमान 0.8 डिग्री कम होकर 28.2 डिग्री रहा। यह औसत 32.2 डिग्री से 4 डिग्री कम है। रात का तापमान 0.6 डिग्री गिरकर 25 डिग्री पर रहा। यह औसत 24.9 डिग्री से 0.1 डिग्री कम है।।

आगे क्या: मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के मुताबिक 2 अगस्त तक शहर में हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading