☜ Click Here to Star Rating


अस्पताल चौराहा से निकला मुस्लिम समाज का जुलूस

जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश की खुशी के मौके शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला गया। जामा मस्जिद के वसी मैदान में नमाज के बाद मौलानाओं की ओर से तकरीर पेश की। वहीं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

.

मिलादुन्नबी कमेटी के सदर इरफान खान नायक ने बताया कि पैगंबर मोहम्मद साहब के पैदाइश की खुशी (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) पर मुस्लिम समाज के द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया। उन्होंने बताया 5 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश के 1500 वर्ष पूरे हुए हैं।

इस मौके पर गैबन शाह गाजी दरगाह से सुबह 10 बजे जुलूस रवाना होकर सदर बाजार, गांधी चौक, सूरजपोल, हॉस्पिटल चौराहा, हरिदेव जोशी सर्कल, बागोड़ा रोड होते हुए बड़ी पोल, पिंजारों की मस्जिद, सुभाष मार्केट होते हुए जामा मस्जिद के वसी मैदान में पहुंचा।

जुलूस में ऊंट गाड़ी पर सजी झांकियां।

जुलूस में ऊंट गाड़ी पर सजी झांकियां।

जहां सभी मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की। जिसके बाद मौलानाओं की ओर से तकरीर पेश की और नातें पढ़ी गई। इसके साथ दोपहर में करीब 3 बजे जालोर के जामा मस्जिद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के युवाओं ने रक्तदान किया।

बागोड़ा में भी ईद मिलाद-उन-नबी का निकाला जुलूस

बागोड़ा उपखण्ड के खोखा गांव में ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस शुक्रवार को जामा मस्जिद से निकाला गया। उसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शिरकत की। जुलूसे मोहम्मदी महमूदी कमेटी के अगुआई में इमाम गुलाम मोहम्मद अकबरी ने जामा मस्जिद से जुलूस रवाना किया जो मैन मार्केट से खोखा चौराहा होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा। इसमें पैगम्बर मोहम्मद साहब की याद मे तकरीर की गई। इसी अवसर पर सरपंच सलीम खान,बशीर खान केजरीवाल व मौलाना हनीफ खान आदि मौजूद रहे।

जुलूस के दौरान ट्रैक्टरों में मुस्लिम समाज के बच्चे

जुलूस के दौरान ट्रैक्टरों में मुस्लिम समाज के बच्चे

बागोड़ा के खोखा में निकले जुलूस में शामिल समाज के लोग।

बागोड़ा के खोखा में निकले जुलूस में शामिल समाज के लोग।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading