![]()
विद्या भारती संस्थान की जिला समिति ने भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के 13 स्कूलों के 160 शिक्षकों को सम्मानित किया।
शिक्षक दिवस के मौके पर धौलपुर और जयपुर में शिक्षकों के सम्मान समारोह आयोजित किए गए। धौलपुर में विद्या भारती संस्थान की जिला समिति ने भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के 13 स्कूलों के 160 शिक्षकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में साहित्यकार रजनी शर्मा मुख्य अतिथि और डॉ. विजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आरएसएस के विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अनुराग शर्मा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्या भारती के शिक्षकों के कार्य को नोबल प्रोफेशन बताया।
विद्या भारती के शिक्षकों का मुख्य उद्देश्य वंचित वर्ग को शिक्षा देकर स्वावलंबी बनाना है। साथ ही भारतीय मूल्यों और संस्कृति पर आधारित शिक्षा प्रदान करना है। मुख्य अतिथि रजनी शर्मा ने शिक्षकों को इस दिन को आत्मावलोकन दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया।
वहीं जयपुर में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ ने पीसीसी मुख्यालय में प्रदेश भर से आए 121 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। इनमें राजाखेड़ा के अंडवा पुरैनी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पुरोहित भी शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक हाकम अली और पितराम काला ने शिक्षकों को सम्मानित किया। जगदीश पुरोहित ने कांग्रेस की विचारधारा को मानते हुए क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments