प्रतियोगिता के समापन के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को इनाम देते अतिथि।
पाली जिले के नाडोल के ग्रीन विनस माध्यमिक स्कूल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि सीबीइओ मोहनलाल बलाई व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत ने संबोध

प्रतियोगिता के समापन के मौके पर विजेता खिलाड़ियों को इनाम देते अतिथि।
उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को बधाई देने के साथ हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर और मेहनत करने की बात कहीं। प्रतियोगिता संयोजक सत्यनारायण परिहार ने बताया की 17 वर्ष छात्रा वर्ग में केंद्रीय स्कूल प्रथम तो आर वी मारवाड़ जंक्शन द्वितीय वंही छात्र वर्ग में बिड़ला स्कूल सोजत प्रथम तो एन बी एन द्वितीय स्थान पर रहे वंही 19 वर्ष छात्रा वर्ग में बिड़ला स्कूल सोजत प्रथम आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय नाडोल द्वितीय तो छात्र वर्ग में राउमावि टेवाली प्रथम डीपीएस पाली द्वितीय स्थान पर रहा वंही प्रतियोगिता में 17 वर्ष छात्रा वर्ग में केंद्रीय विद्यालय की रिया चौधरी बेस्ट तेराक रही तो छात्र में आदित्य बेस्ट तेराक रहा 19 वर्ष में तुलछाराम व हिमांशी बेस्ट तेराक रहे प्रतियोगिता में केंद्रीय स्कूल की रिया चौधरी ने 100 मीटर फ्री स्टाइल 50 मीटर बेक स्ट्रोक में प्रथम वंही 50 मीटर फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता संयोजक विनोद कुमार टेलर ने बताया कि इस दौरान अतिथि के रूप में प्रतियोगिता में भामाशाह भूराराम चौधरी तैराकी संघ के सचिव चैनसिंह राठौड़ सरदार समंद, दिलीपसिंह, प्रियांशी परिहार, पूर्णसिंह चम्पावत धाकड़ी, तुलसाराम पंन्नुसा, धीरज कुमार लक्ष्मणसिंह शेषाराम सहित कई जने मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments