☜ Click Here to Star Rating



नापासर थाना क्षेत्र में दो महीने पहले नाबालिग लड़के से हुए लैंगिक शोषण के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी लक्ष्मण सुथार ने बताया कि शादीशुदा 24 वर्षीय महिला को पुलिस टीम ने दबोच लिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों की शिकाय

.

परिवादी ने 24 जुलाई 2025 को पुलिस अधीक्षक के मार्फत शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें आरोप लगाया कि शादीशुदा महिला ने उसके नाबालिग पुत्र का लैंगिक शोषण किया। खाते से रुपए भी निकलवाए। फिर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इतना ही नहीं 10 हजार रुपए का मोबाइल भी ले लिया। बाद में जब पीड़ित नाबालिग लड़के ने महिला की मांगें मानने से इनकार किया तो महिला ने उल्टा पुलिस थाना नाल में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा दिया लेकिन जांच में महिला के आरोप झूठे पाए गए और उसी के खिलाफ मामला प्रमाणित हुआ। नापासर पुलिस ने मामले की गहन जांच कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इनकी रही भूमिका

इस कार्रवाई में महिला कांस्टेबल माया, महिला कांस्टेबल खीमियां, कांस्टेबल प्रदीप और कांस्टेबल विनोद की टीम ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपिता को पोक्सो एक्ट न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

कंटेंट : बसंत स्वामी, नापासर



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading