![]()
जयपुर की खुली जेल से कैदी फुलचन्द फरार हो गया।
जयपुर की खुली जेल से बुधवार को एक कैदी के भाग गया। फरार कैदी जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सुबह कैदियों की गिनती के दौरान उसके फरार होने का जेल प्रशासन को पता चला। मालपुरा गेट थाने में जेल प्रशासन की ओर से मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस फरार कै
हेड कॉन्स्टेबल धोली बाई ने बताया कि डॉ. संपूर्णानंद बंदी खुला शिविर सांगानेर के जेल प्रहरी हेमराज वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरार कैदी फुलचन्द (44) खेतड़ी झुंझुनूं का रहने वाला है। वह सांगानेर खुली जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। बुधवार को सुबह कैदी फुलचन्द रॉल-कॉल के समय गिनती करने पर मौजूद नहीं था। कैदी फुलचन्द को उसके आवास और आस-पास तलाश किया, लेकिन वह गायब मिला। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ मिला। रात के अंधेरे में कैदी के फरार होने की सूचना जेल अफसरों को दी गई। जेल प्रशासन की ओर फरार कैदी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं लग सका। मालपुरा गेट थाने में फरार कैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।
क्या होती है खुली जेल? खुली जेल में रहने वाले कैदियों को दिन के समय बाहर काम पर जाने दिया जाता है। शाम होते ही वह सब वापस जेल में लौट आते है। खुली जेल में रहने वाले कैदी सामान्य कैदियों की तुलना में अलग होते है। जिन कैदियों का आचरण और अनुशासन अच्छा होता है, उन्हें खुली जेलों में रखा जाता है। जेल में वही कैदी रहते है जो खुद जेल नियमों का अच्छे से पालन करते है और अनुशासन में रहते है। जो फिर से समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं। खुली जेल में कैदी अपने परिवार सहित रहते है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments