☜ Click Here to Star Rating



अजमेर की अलवर गेट थाना क्षेत्र में बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड से विभिन्न ट्रांजैक्शन के जरिए करीब 60 हजार रुपए विड्रोल कर लिए। बुजुर्ग को मैसेज आने पर उसने तुरंत अपने कार्ड को ब्लॉक करवा दिया। पीड़ित की शिकायत

.

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार पंचवटी कॉलोनी विज्ञान नगर निवासी अरुण पाल पुत्र रविंद्र पाल की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वह सात पिपली बालाजी बिहारीगंज स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे विड्रोल करने गया था। तभी उसका कार्ड एटीएम में अटक गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने काफी मशक्कत की लेकिन एटीएम कार्ड बाहर नहीं आया। गेट पर लगे कागज पर गार्ड का नंबर लिखा हुआ था जिसे भी कॉल किया तो उसने बातों में उलझा कर वहां से भेज दिया। वह कुछ दूर गया तो उसके मोबाइल पर 10000 और 50000 रुपए की निकासी का मैसेज आया था।

जब वापस एटीएम पर जिस तो कोई गार्ड का नंबर नहीं था और उसका कार्ड भी वहां नहीं था। उसने तुरंत एसबीआई में संपर्क कर अपना कार्ड ब्लॉक करवा दिया। अलवर गेट थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरूकर दी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading