नौकरी के साथ-साथ नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए सदस्यों को जोड़कर सामानों की खरीद-बिक्री के काम काे लेकर सम्मानित हुए अजमेर डिस्कॉम के चीफ अकाउंट ऑफिसर (सीएओ) अनिल टाटू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डिस्कॉम एमडी ने यह कार्रवाई सिल्वर लेवल पर सम्मानित
डिस्कॉम एमडी के.पी. वर्मा ने बताया-कर्मचारी सर्विस रूल्स के अनुसार नेटवर्क मार्केटिंग में काम करना गलत है और ऐसे में उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि गत दिनों टाटू का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक समारोह में सम्मानित हो रहे थे। इस वीडियो को लेकर कर्मचारियों में कईं तरह की चर्चाएं हो रही थी। वहीं इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए टाटू ने कहा कि नेटवर्क मार्केटिंग में वे पहीं बल्कि उनकी पत्नी काम करती है।
………
पढें ये खबर भी…
अजमेर डिस्कॉम अफसर चेन मार्केटिंग में ले रहे सम्मान, VIDEO:बोले- मैं नहीं पत्नी कर रही ये काम; MD बोले-दिखवाएंगे मामला

अजमेर डिस्कॉम के अफसर नौकरी के साथ-साथ चेन मार्केटिंग के जरिए सदस्यों को जोड़कर सामानों की खरीद-बिक्री के काम में भी जुटे हुए हैं। कर्मचारियों के सोशल मीडिया ग्रुप में डिस्कॉम के चीफ अकाउंट ऑफिसर (सीएओ) अनिल टाटू के एक चेन मार्केटिंग में काम करके सिल्वर लेवल लेकर सम्मानित होने का वीडियो सामने आया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments