![]()
खैरथल-तिजारा जिले में चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति की बैठक में इसकी तैयारियों की समीक्षा की गई।
जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 15,264 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा छह पारियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पारी में 2,544 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हर केंद्र पर एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। परीक्षा से एक दिन पहले जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर दो वीडियोग्राफर नियुक्त किए जाएंगे।
विद्युत विभाग को परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए दो विशेष दल बनाए गए हैं। प्रत्येक दल में तीन सदस्य होंगे। ये दल किसी भी अनियमितता पर नजर रखेंगे।
सभी केंद्रों पर नियुक्त एजेंसी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक और एचएचएमडी डिवाइस से सत्यापन करेगी। पारदर्शिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments