![]()
प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने नागौर के दो आरोपियों कपिल और बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 एटीएम कार्ड, 5 मोबाइल फोन और 2 लाख 17 हजार रुपए बरामद हुए हैं।
आरोपी कपिल लोगों से खाते खुलवाकर एटीएम, पासबुक व सिम कार्ड कमीशन पर लेता था। इन खातों में साइबर ठगी के पैसे आते थे। फिर इस राशि को अलग-अलग जगहों से एटीएम, बैंक, ईमित्र या अन्य तरीकों से निकाला जाता था।
थानाधिकारी दीपक बंजारा की टीम को 5 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। मंदसौर रोड स्थित एसएस होटल में दो संदिग्ध व्यक्ति बैंक खातों की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे थे।
पूछताछ में कपिल ने बताया कि टेलीग्राम पर दो साथियों से उसका संपर्क हुआ था। उन्होंने प्रति बैंक खाते पर 60,000 रुपए कमीशन देने का वादा किया था। कपिल ने प्रतापगढ़ निवासी लोकेश टेलर का बैंक खाता और एटीएम कार्ड जयपुर के दो साथियों को दिया। आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का दुरुपयोग कर रहे थे।
पुलिस ने प्रतापगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments