☜ Click Here to Star Rating


अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर में प्यारेरामजी मंदिर पर सालों पुरानी परंपरा के तहत तोप चलाई गई।

बारां जिले में अनंत चतुर्दशी के मौके पर गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर में प्यारेरामजी मंदिर पर सालों पुरानी परंपरा के तहत तोप चलाई गई। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

.

जिलेभर में शनिवार को अनंत चतुर्दशी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से विदाई दी गई। शोभायात्रा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी लोग शामिल हुए। पार्वती नदी, मनिहारा तालाब, डोल तालाब सहित नदी-तालाबों पर गणपति का विसर्जन किया गया।

विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा और कथा हुई।

विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा और कथा हुई।

शहर के प्यारेरामजी मंदिर पर प्राचीन तोप चलाकर अनंत चतुर्दशी का आगाज हुआ। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के मौके पर तोप चलाकर भगवान अनंतजी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। देवस्थान विभाग के प्रबंधक राजकुमार विजय और मंदिर पुजारी ने बताया कि प्यारेराम जी मंदिर पर परंपरा के अनुसार सालों से तोप चलती आ रही है।

मंदिर में तोप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, जगन्नाथजी की रथ यात्रा और शरद पूर्णिमा के समय चलाई जाती है। जो शहरवासियों के लिए उत्साह का केंद्र बनती है। शनिवार को अनंत चतुर्दशी के पर्व पर परंपरा के अनुसार तोप चलाई गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा और कथा हुई। इस दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन, भाजपा नेता जयेश गालव समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading