![]()
जिला कलेक्टर कार्यालय बल बाहर प्रदर्शन करता प्रजापति समाज
आवा कजावा संघर्ष समिति, भीलवाड़ा के तत्वावधान में जिले भर के प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर समाज की विभिन्न मांगों से अवगत कराया। प्रदर्शन से प
.
मुख्य मांगें इस प्रकार रहीं:
- चिमनी ईंट भट्टा उद्योगों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा आवा-कजावा भट्टों पर किसी भी प्रकार की पाबंदी न लगाई जाए। समिति के अनुसार ये भट्टे प्रजापति समाज की पारंपरिक लघु उद्योग व्यवस्था का हिस्सा हैं, जिससे हजारों परिवारों का जीवन-यापन होता है।
- सरकार द्वारा मिट्टी दोहन की छूट जारी रखी जाए और इस पर किसी भी प्रकार की रॉयल्टी नहीं ली जाए।
- श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष पद पर प्रजापति समाज के अनुभवी व्यक्ति की नियुक्ति की जाए, ताकि माटी कला को बढ़ावा मिले और समाज को सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ प्राप्त हो।
- देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए स्कूटी व छात्रवृत्ति योजना शुरू की जाए।
- समाज की कुलदेवी श्री यादे माता की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।
- मिट्टी के बर्तन व खिलौनों की बिक्री के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर अलग से बाजार (मार्केट) आवंटित किए जाएं।
- सरकार मिट्टी दोहन पर किसी प्रकार की रोक न लगाए और प्रजापति समाज के लघु उद्योगों को सभी प्रकार के टैक्स से छूट प्रदान करे।
प्रदर्शन के दौरान प्रजापति समाज के लोगों ने मुखर्जी उद्यान में बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया, तत्पश्चात रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से शासन-प्रशासन को अवगत कराया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments