![]()
जोधपुर में इस बार राज्यस्तरीय 15 अगस्त का मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित होने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में होगा, जिसकी लिए तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने
रूट मार्च संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इसमें संदिग्ध स्थानों की विशेष निगरानी की गई। इसका उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाना और अपराधियों में भय पैदा करना था। महिला पुलिस दल की मौजूदगी से विशेष रूप से महिला सुरक्षा का संदेश भी दिया गया। मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
सीसीटीवी से निगरानी
15 अगस्त के दिन बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में स्कूल की बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न कलाकार भी स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम पेश करेंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments