☜ Click Here to Star Rating



भीलवाड़ में अपराध कर अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के अलग-अलग थानों से 6 ऐसे अपराधियों की संपत्तियां मार्क की गई हैं, जिन्होंने चोरी, धोखाधड़ी, अवैध बजरी खनन और सूदखोरी जैसे अपराधों से मोटी कमाई की

.

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो अपराधी जुर्म करके पैसे कमा रहे हैं, उनकी संपत्तियों की जांच कर कुर्की की कार्रवाई करें। इनके अलावा अन्य थानों से भी अपराधियों की संपत्ति की सूची मांगी जा रही है।

इन 6 पर हुई कार्रवाई

प्रतापनगर थाना : योगेश कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार, मूल निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश, हाल श्रीजी एन्क्लेव, भीलवाड़ा।

आरोप : फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से 30 लाख का लोन लिया और मकान बनाया।

कार्रवाई : 107 बीएनएसएस के तहत कुर्की के लिए इस्तगासा पेश।

शाहपुरा थाना : अल्लानूर उर्फ लाला पुत्र खाजू कायमखानी, निवासी कायमखानी मोहल्ला, शाहपुरा।

आरोप : सूदखोरी का धंधा, लोगों को बंधक बनाकर खाली स्टांप पर दस्तखत करवाकर ऊंचे ब्याज पर वसूली।

कार्रवाई : 12 मुकदमे दर्ज, कुर्की का इस्तगासा न्यायालय में पेश।

बीगोद थाना : भारत गुर्जर पुत्र आनंदीलाल, निवासी मोटरों का खेड़ा।

आरोप : अवैध बजरी खनन और परिवहन से लाखों की कमाई।

कार्रवाई : 3 मुकदमे दर्ज, संपत्ति चिन्हित कर इस्तगासा पेश।

सदर थाना : जमनालाल जाट पुत्र नंदलाल, निवासी छापरी।

आरोप : चोरी, लड़ाई-झगड़े और बजरी खनन में लिप्त।

कार्रवाई : 4 केस दर्ज, अवैध संपत्ति को जब्त करने की तैयारी।

जहाजपुर थाना : सुरेन्द्र सिंह पुत्र नाहर सिंह, निवासी पंचानपुरा।

आरोप : अवैध खनन से सम्पत्ति अर्जित की।

कार्रवाई : 2 केस दर्ज, कुर्की के लिए न्यायालय में इस्तगासा पेश।

गंगापुर थाना : शैलसिंह चूंडावत पुत्र भगवान सिंह, निवासी गुमानसिंह जी का खेड़ा

आरोप : बजरी खनन व ट्रांसपोर्ट में लिप्त, करोड़ों की अवैध कमाई।

कार्रवाई : 4 मुकदमे दर्ज, जल्द कुर्की की कार्रवाई होगी।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अब सिर्फ अपराधी को जेल भेजना ही काफी नहीं, उसकी अवैध संपत्ति भी जब्त होगी। जिले में अपराध से कमाई गई हर संपत्ति मार्क कर उसकी कुर्की की जाएगी। आने वाले दिनों में और भी ऐसे कई अपराधियों की संपत्ति की जांच की जा रही है। जिन पर जल्द बड़ी कार्रवाई होगी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading