![]()
दैनिक भास्कर की ओर से शुक्रवार को बीकानेर के जिला उद्योग संघ के ऑडिटोरियम में 42 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलेभर में अनेक आपराधिक मामलों का खुलासा करने वाले कॉन्स्टेबल से निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आईजी हेमंत शर्मा ने कहा कि इस तरह के अवार्ड मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिसकर्मियों को ओर बेहतर काम करना चाहिए। इस मौके प्रायोजक व समाजसेवी भंवर कुलरिया ने भी पुलिसकर्मियों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी, सीओ सदर विशाल जांगिड़ भी उपस्थित रहे। दैनिक भास्कर के स्थानीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने हर साल होने वाले आयोजन को पुलिस के प्रति समर्पण बताया।
इन्हें किया सम्मानित
सदर थानाधिकारी दिगपाल सिंह, यातायात शाखा प्रभारी नरेश निर्वाण, गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, कोतवाली थानाधिकारी रहे जसवीर कुमार, जसरासर थानाधिकारी संदीप कुमार, एसपी ऑफिस के सहायक उप निरीक्षक गजानंद, साइबर सेल के प्रभारी दीपक यादव, साइबर सेल के सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह, एसपी ऑफिस के हेड कॉन्स्टेबल सुगनाराम, नोखा थाने के हेड कॉन्स्टेबल जगदीश, खाजूवाला सीओ ऑफिस के सुनील कुमार, सेरुणा थाने के हेड कॉन्स्टेबल फतेह सिंह, कोटगेट थाने के हेड कॉन्स्टेबल हेतराम, पुलिस थाना सदर के हेड कॉन्स्टेबल मुकेश, श्रीडूंगरगढ़ के हेड कॉन्स्टेबल भगवानाराम, साइबर सेल के कॉन्स्टेबल श्रीराम को सम्मानित किया गया।
इनके अलावा डीएसटी के कॉन्स्टेबल करणपाल, मुक्ता प्रसाद नगर थाने के छगनलाल, नापासर थाने के संदीप, गंगाशहर थाने के रघुवीर, नयाशहर के कॉन्स्टेबल नरेश, सदर के कॉन्स्टेबल बाबू सिंह, सदर थाने के रामरख, सदर के अभिषेक, जामसर के सुनील कुमार, लूणकरणसर के वीरेंद्र कुमार,डूंगरगढ़ के पुनीत, कोलायत के श्रवण सिंह, रणजीतपुरा के सोमराज, पुलिस थाना महाजन के भादरराम, पुलिस थाना पूगल के चुन्नीनाथ, गजनेर के जयप्रकाश, पुलिस थाना हदां के कुलदीप, पुलिस थाना डूंगरगढ़ के इंद्रचंद, देशनोक के ताजाराम, कालू थाने के सुनील कुमार, पुलिस थाना दंतौर के सवाई सिंह, जामसर के बजरंग शिला, पुलिस थाना लूणकरणसर के धोलूराम, छत्तरगढ के अमरजीत, पुलिस थाना जेएनवीसी के ईमीचंद और जेएनवीसी की महिला कॉन्स्टेबल श्रीमती अर्चना को सम्मानित किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments