करौली सीएमएचओ डॉ. मीणा ने हिंडौन मुख्यालय पर संचालित सात सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया।
करौली में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. जयंतीलाल मीणा ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत सोनोग्राफी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक लगाने और लिंगानुपात में सुधार के लिए अधिनियम का सख्ती से प
सीएमएचओ डॉ. मीणा ने हिंडौन मुख्यालय पर संचालित सात सोनोग्राफी सेंटरों का निरीक्षण किया। इनमें विनीता सोनोग्राफी, भगवान महावीर सोनोग्राफी, आशा नर्सिंग होम सोनोग्राफी, राजगिरीश सोनोग्राफी, मंगलम सोनोग्राफी, अमायरा सोनोग्राफी और अमन अस्पताल सोनोग्राफी शामिल हैं। उन्होंने सोनोग्राफी पंजिका और ‘एफ’ फॉर्म की गहनता से जांच की और रिकॉर्ड संधारण में सुधार के निर्देश दिए।

सीएमएचओ डॉ. मीणा ने सोनोग्राफी पंजिका और ‘एफ’ फॉर्म की गहनता से जांच की।
निरीक्षण के दौरान, संचालकों को सोनोग्राफी करते समय जीवित बच्चों की स्थिति, लिंगानुपात और गर्भकाल में कराई गई सोनोग्राफी की संख्या को रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के लिए पाबंद किया गया। सूरौठ स्थित महावीर सोनोग्राफी सेंटर में मशीन अक्रियाशील पाई गई, जिसके बाद उसे सीज कर दिया गया।
जिला कार्यक्रम समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) नगीना शर्मा ने एक्टिव ट्रैकर की जानकारी जुटाई और ‘एफ’ फॉर्म की जांच की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लिंगानुपात में समानता लाने और भ्रूण लिंग परीक्षण को रोकने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments