![]()
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर की पुलिस ने पैदल परेड करवाई
भीलवाड़ा के एक हिस्ट्रीशीटर की पुलिस ने पैदल परेड करवाई। आरोपी के खिलाफ पुर प्रताप नगर और मांडल थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। इसके द्वारा एक गैंग संचालित कर मारपीट, लूट सहित कई वारदातों को अंजाम दिया गया है।
देवस्थान पर पार्टी कर डीजे बजाया था
पुर थाना प्रभारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि पुर थाना क्षेत्र के वांटेड आरोपी ओर एक गैंग के मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस बदमाश ने थाना क्षेत्र के पांसल रोड पर एक देवता के स्थान पर बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा यहां था। कई बार हाईवे जाम की स्थिति बनी और देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाया गया।
10 से ज्यादा गाड़ियां 12 बाइक जब्त की थी
सूचना मिलने के बाद पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर मौके से बिना नंबरी करीब 10 से ज्यादा फोर व्हीलर ओर 12 टू व्हीलर जब्त किए।इसके साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला भी दर्ज किया था। पुलिस आज हिस्ट्रीशीटर गोपाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से उसे जैसी कर दिया। इस दौरान कोर्ट से जेल तक पुलिस ने इसकी पैदल परेड करवाई और आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का संदेश दिया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments