![]()
फलोदी जिले में पुलिस ने अवैध वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। एडीशनल एसपी बृजराजसिंह चारण, सीओ फलोदी अचलसिंह देवड़ा और सीओ लोहावट संग्रामसिंह भाटी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
एसपी कुंदन कंवरिया के अनुसार, जिले के सभी थानों की पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। टीमों ने बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और अवैध बम्पर लगे 46 वाहनों को जब्त किया। साथ ही 102 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
फलोदी वृत के पुलिस थाना फलोदी, बाप, जांबा, नोख और चाखू में 20 वाहन जब्त किए गए। इन थानों में कुल 45 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। लोहावट वृत के लोहावट, मतोड़ा, देचू और भोजासर थानों ने 28 वाहन जब्त किए। यहां कुल 57 वाहनों पर कार्रवाई की गई।
एसपी कंवरिया ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और अवैध बम्पर के साथ वाहन चलाना गैरकानूनी है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस आने वाले दिनों में ऐसे वाहनों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments