कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस मेला आयोजन समिति पर गंभीर आरोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि इस बार की सूची से ग़ज़ल, कव्वाली और मुशायरा जैसे पारंपरिक और लोकप्रिय कार्यक्रमों को हटा दिया गया है, जबकि ये दश
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि पहले इन कार्यक्रमों में बड़े कव्वाल और मशहूर ग़ज़ल गायक शामिल होते थे, जिससे भारी भीड़ उमड़ती थी। अब इन्हें बंद कर देना गलत है। उन्होंने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दोबारा शामिल किया जाए।

कांग्रेस के उप महापौर सोनू कुरैशी के दफ्तर में कांग्रेसी पार्षदों की हुई मीटिंग
इसी तरह उप महापौर सोनू कुरैशी ने भी कांग्रेसी पार्षदों के साथ बैठक कर मेले की रूपरेखा पर विरोध जताया और कहा की एक-एक कर इन कार्यक्रमों को बंद किया जा रहा है नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड है उसके बावजूद भी किसी से मेले के बारे में चर्चा नहीं की इसी के चलते हमने कलेक्ट्रेट दफ्तर में एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
हालांकि, इस एक ही मुद्दे पर कांग्रेस दो गुटों में बंट गई है। शांति धारीवाल गुट से सोनू कुरैशी और प्रहलाद गुंजल गुट से रविंद्र त्यागी ने अलग-अलग समय पर ज्ञापन दिए। यानी कांग्रेस एक ही मांग को लेकर दो हिस्सों में विभाजित दिख रही है। इस गुटबाजी ने पार्टी को खुद सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments