![]()
ऑपरेशन पृथ्वी के तहत डूंगरपुर की सागवाड़ा थाना पुलिस ने एक ट्रक से गीली पकड़ी पकड़ी।
डूंगरपुर की सागवाड़ा थाना पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी के तहत एक ट्रक से गीली पकड़ी पकड़ी है। अवैध कटाई कर लकड़ियों को गुजरात ले जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को डिटेन कर लिया है। वहीं, वन विभाग की ओर से जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया को अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई कर लड़की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन पृथ्वी चलाया जा रहा है। इसके तहत गलियाकोट मोड पर नाकाबंदी कर दी गई। इस दौरान आसपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। टिक्की तलाशी में गीली लकड़ी भरी हुई मिली। लकड़ी परिवहन के कोई कागजात भी नहीं मिले। जिस पर पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रक को जब्त कर लिया।
पुलिस ने ट्रक ड्राइवर दीपक पुत्र शंकर बुझ निवासी रामा ढाणी आसपुर ओर खलासी दिनेश पुत्र लालू कटारा मीणा निवासी करेलिया दोवड़ा को डिटेन कर लिया है। गीली लकड़ी से भरे ट्रक को गुजरात ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई की सूचना वन विभाग को दी है। जिस पर वन विभाग जुर्माना की कार्रवाई करेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments