![]()
डूंगरपुर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि हुआ रक्तदान।
डूंगरपुर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि पर रविवार को विश्व बंधत्व मनाया गया। शहर के ब्रह्मकुमारी राजयोग केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित शिविर में 62 लोगो
शिविर का उद्घाटन करते हुए केंद्र की पद्मा दीदी ने कहा कि सभी इंसानों में एक ही ईश्वर रहता है और हम सभी उनकी संतान है। ऐसे में रक्तदान कर हम अपने भाई बहन के ही जीवन की रक्षा का पुण्य अर्जित कर रहे है। शिविर संयोजक पद्मेश गांधी ने कहा कि रक्तदान महादान है और जो दान करने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है वो भी रक्तदान कर महान पुण्य का काम करता है।
शिविर में मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉक्टर महेंद्र डामोर ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। शिविर में 62 लोगो ने रक्तदान का पुण्य कमाया। वही नगर परिषद सभापति अमृत कलासुआ व उपसभापति सुदर्शन जैन, ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉक्टर राजेश सरिया ने भी रक्तदान शिविर के नियमित आयोजन से जिंदगियां बचाने की मुहिम की सराहना की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments