☜ Click Here to Star Rating


पंजाब के जालंधर में ग्रेनेड धमाके करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये बदमाश 15 अगस्त को दिल्ली और एमपी में धमाके करने की फिराक में थे। पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 बदमाशों को पकड़ा है।

.

राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और पंजाब पुलिस ने मिलकर यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने जयपुर और टोंक में कार्रवाई कर इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।

इन बदमाशों ने 7 जुलाई 2025 को जालंधर में एक शराब कारोबारी की दुकान के सामने ग्रेनेड धमाका कर दहशत फैलाई थी। ये लोग पिछले कई समय से लॉरेंस गैंग के लिए काम कर रहे थे।

जयपुर और अजमेर रेंज में कार्रवाई कर पकड़ा एडीजी क्राइम दिनेश एमएन ने बताया- ग्रेनेड धमाके के मामले में राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस ने अलर्ट भेजा था। इसके बाद एजीटीएफ के एडिशनल एसपी सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन ने पूरी टीम संदिग्धों की तलाश में लग गई थी। जयपुर रेंज और अजमेर रेंज में सर्च किया गया। टीम ने जयपुर सिटी और टोंक के आपराधिक क्षेत्रों में बदमाशों के बारे में सूचना एकत्रित की। इस दौरान कुल 6 लोगों की पहचान कर उनको पकड़ा गया।

पुलिस ने जितेंद्र चौधरी पुत्र भागचंद चौधरी निवासी आकोडिया, पुलिस थाना निवाई, जिला टोंक, संजय पुत्र बुद्धराम निवासी नौरंगदेसर, पुलिस थाना शेरगढ़, जिला हनुमानगढ़ और सोनू उर्फ काली पुत्र उदयमंडल निवासी आलमगीर, कपूरथला, पंजाब को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा 3 नाबालिग को डिटेन किया गया है। इन सभी बदमाशों को पंजाब से आई स्पेशल ऑपरेशन सेल को सौंप दिया गया है।

मुंबई में बाबा सिद्धीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला जिशान अख्तर बदमाशों को हैंडल कर रहा था।

मुंबई में बाबा सिद्धीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला जिशान अख्तर बदमाशों को हैंडल कर रहा था।

बाबा सिद्धीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला कर रहा था हैंडल बदमाशों से हुई पूछताछ में पता चला कि ये लोग लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। इनका हैंडलर जिशान अख्तर है, जो कनाडा में रहता है। जिशान ने ही मुंबई में बाबा सिद्धीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। जीशान अख्तर, पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मनु अगवान और गोपी नवाशहरिया पंजाब आपस में जुड़े हुए हैं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों और स्थानीय नवयुवकों को रुपयों का लालच देकर घटना को अंजाम देते हैं।

जीशान अख्तर से ये बदमाश इंस्टाग्राम और अन्य ऑनलाइन ऐप से जुड़े हुए थे। जिशान अख्तर ने ही बदमाशों को ग्रेनेड उपलब्ध करवाया था। इसके बाद इन लोगों ने नवाशहर, जालंधर (पंजाब) में ब्लास्ट कर दहशत फैलाई थी। ब्लास्ट के बाद ये लोग राजस्थान आ गए थे।

जीशान अख्तर इन बदमाशों से ऑनलाइन ऐप से निर्देश दिया करता था। आरोपी जीशान ने इन लोगों को 15 अगस्त के आसपास में दिल्ली और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में धमाका कर बड़ी वारदात करने की जिम्मेदारी दे रखी थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading