![]()
जोधपुर की उदयमंदिर थाना पुलिस आरोपियों को मौका मुआयना करवाने लेकर आई।
जोधपुर के ईस्ट जिले के उदय मंदिर थाना क्षेत्र में उम्मेद स्टेडियम पुलिस चौकी के समीप 16 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस ने आज मौका मुआयना करवाया। पुलिस उदय मंदिर थाने से उन्हें पैदल लेकर मौका स्थल तक पहुंची। यहां पर मौका
थाना अधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि फायरिंग के मामले में आरोपियों की मौका मुआयना करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आकाश उर्फ NCR, मोहित उर्फ बाबू, दुष्यंत को गिरफ्तार किया था। जिन्हें आज मौका मुआयना करवाया गया।
बता दें कि NCR और टांटिया गैंग के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसी विवाद में बातचीत करने के लिए 16 अगस्त को दोनों गैंग के आरोपी उम्मेद स्टेडियम चौकी के समीप ही मिले थे। इसी दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने फायर कर दिया था। जिन्हें अजमेर से पुलिस पकड़कर लाई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments