☜ Click Here to Star Rating



नैनवां में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की वारदातों से नाराज कॉलोनीवासियों ने थाने के सामने किया प्रदर्शन।

बूंदी जिले के नैनवां में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले डेढ़ माह में दो चोरी की वारदातें हुई हैं। इनमें एक दिन दहाड़े की चोरी भी शामिल है।

.

पहली घटना 4 जुलाई को हुई। अज्ञात चोरों ने मकान नंबर 6 और 7 में चोरी की। इस मामले में एफआईआर नंबर 0189 दर्ज की गई। चोरों के स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी।

दूसरी वारदात 12 अगस्त को शाम 4 बजे हुई। स्विफ्ट कार में आए चोरों ने कॉलोनी से दो बकरियां चुरा लीं। सीसीटीवी में कार का नंबर और एक आरोपी का चेहरा साफ दिख रहा है। इस मामले में एफआईआर नंबर 0223 दर्ज की गई।

हाउसिंग बोर्ड विकास समिति के महावीर शर्मा, आसाराम मीणा ने बताया कि कॉलोनी के निवासियों ने पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन दिया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की है। निवासियों की मांग है कि दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही त्वरित जांच की जाए और कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

निवासियों ने कहा है कि समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और सड़क जाम करेंगे। वही कहां की पुलिस झूठे आश्वासन देकर जनता को संतुष्ट न करें।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading