पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में मासूम को कंधे पर उठाकर डॉक्टर के पास ले जाते हुए कांस्टेबल अमराराम।
पाली में एक चार साल का मासूम पिछले दो दिनों से दर्द से बिलख रहा था। मोहल्लेवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मासूम ने कहा कि बिच्छू ने काटा। ऐसे में तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। डॉक्टर

बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद मासूम को भर्ती करते हुए डॉक्टर।
खुले आसमान के नीचे गुजरती है रातें दरअसल पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के लोर्डिया तालाब डूब क्षेत्र में स्थित न्यू शक्ति नगर में एक 4 साल का लड़का और 6 साल की लड़की बस्ती में एक खाली प्लॉट में रहते है। मां है नहीं और पिता शराबी है। जो सुबह निकलता है और शाम को शराब के नशे में आकर सो जाता है। उसे बच्चों की फ्रिक तक नहीं है। मोहल्ले में रहने वाले कमांडो हीरालाल की पत्नी ने एक बिस्तर और कंबल बच्चों को दे रखी है और सुबह-शाम खाना भी वही देती है। तो कभी मोहल्ले के दूसरे लोग बच्चों के मासूम चेहरे को देख उन्हें खाना दे देते है और पहनने के लिए अपने बच्चों के कपड़े भी।

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के PICU वार्ड में मासूम का इलाज करते डॉक्टर्स।
मासूम को रोते देख दी पुलिस को सूचना शनिवार को 4 साल के बच्चे को रोते देख कमांडो हीरालाल की पत्नी ने उससे पूछा तो बोला कि बिच्छू ने काट लिया। इस पर उसने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में इसकी सूचना दी। कॉन्स्टेबल अमराराम मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस बुलाकर बच्चों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर आए। यहां 4 साल के मासूम को PICU वार्ड में भर्ती किया गया। उसकी 6 साल की बहन को भी उसके पास रखा गया। बाद में चाइल्ड लाइन के लोग भी हॉस्पिटल पहुंचे और बच्चे को संभाला।
कंधों पर उठाकर हॉस्पिटल में घूमा पुलिसकर्मी इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस का मानवीय पहलू भी देखने को मिला। चार साल का मासूम चल नहीं पा रहा था। ऐसे में एम्बुलेंस से लेकर वार्ड तक कॉन्स्टेबल अमराराम अपने कंधें पर उठाकर बच्चे को ले जाते नजर आए। उन्होंने रोते हुए मासूम को सांत्वना भी दी। जब तक चाइल्ड लाइन से लोग हॉस्पिटल नहीं पहुंचे वे हॉस्पिटल में रुके रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments