![]()
धौलपुर में करंट की चपेट में आने से गुरुवार देर शाम एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई।
धौलपुर में करंट की चपेट में आने से गुरुवार देर शाम एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। उसने पुलिस लाइन में जाते समय हरदेव नगर चौराहे के पास हाई मास्क लाइट के पोल को छू लिया था। शव का शुक्रवार को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात जीवन राम पैदल ही लाइन की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरदेव नगर चौराहे के पास उसने हाई मास्क लाइट के पोल को छू लिया। पोल में दौड़े करंट की चपेट में आने से वह वहीं गिर गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने तुरंत जीवन राम को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
मृतक जीवन राम की नियमित ड्यूटी पुलिस लाइन में थी। पुलिस अधिकारी करंट लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। मृतक के गांव और पुलिस महकमे में मातम का माहौल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments