सीकर शहर में 2 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीकर में 2 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व पूर्व विधायक रतन जलधारी और युवा नेता यश जलधारी ने किया। वाहन रैली में जारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रामलीला मैदान से शुरू होकर कल्याण सर्
तिरंगे झंडे लहराते हुए युवाओं का हुजूम सड़कों पर उतरा, जो देशप्रेम और एकता का संदेश दे रहा था। यात्रा के दौरान आगे-आगे चल रहे युवकों ने नारे लगाए और देशभक्ति गीतों पर थिरकते हुए शहर की सड़कों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
वहीं एक अन्य तिरंगा रैली में कुछ युवक गाड़ियों की बोनट और छत पर बैठकर सिगरेट पीते हुए भी नजर आए, जिसने यात्रा की गरिमा पर सवाल उठाए। कुछ युवकों का यह व्यवहार देशभक्ति के इस पवित्र अवसर पर माहौल के विपरीत था।
वाहन रैली से जुड़ी PHOTOS…

अपने समर्थकों के साथ पूर्व विधायक रतन जलधारी और युवा नेता यश जलधारी।

रामलीला मैदान से शुरू होकर कल्याण सर्किल होते हुए एसके ग्राउंड पहुंची। तिरंगा रैली का शहरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
रतन जलधारी ने यात्रा के समापन पर कहा-

यह तिरंगा रैली हमारी एकता और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।

जलधारी ने तिरंगा यात्रा में गाड़ियां लेकर शामिल होने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे आयोजनों के आयोजन की बात कही। यात्रा में शामिल युवाओं ने इसे यादगार अनुभव बताया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments