![]()
पुलिस की गिरफ्त में डमी कैंडिडेट। इसने तीन महीने पहले भरतपुर में एग्जाम दिया था।
भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल भर्ती का एग्जाम देने आया एक डमी कैंडिडेट पकड़ में आया है। इस डमी कैंडिडेट ने तीन महीने पहले प्री डीएलडी एग्जाम में डमी कैंडिडेट बनकर पकड़ा था।
मामला रविवार को शहर के सेठ मुरलीधर मानसिंह का गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। धौलपुर के बसेड़ी का रहने वाला सुनील कुमार गुर्जर एआई के जरिए पकड़ में आया।
बायोमैट्रिक में फाेटो मैच और फिंगर प्रिंट की मदद से आया पकड़ में
कोतवाली थाना इंचार्ज गजेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि पुलिस महानिदेशक जयपुर से हमें सूचना मिली की थी कि सुनील कुमार गुर्जर नाम का एक व्यक्ति जो सेठ मुरलीधर मानसिंहका गवर्मेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एग्जाम दे रहा।
इसका बायोमेट्रिक कैप्चर और फोटो मिलान किया गया तो उसे पता चला कि इस केंडिडेट ने 1 जून 2025 को कोटा वर्धमान विश्वविद्यालय द्वारा इसी साल 1 जून को हुए डीएलईडी एग्जाम में दीपक कुमार गुर्जर के नाम से शामिल हुआ था।
ये परीक्षा उसने भरतपुर के मथुरा गेट स्थित सरस्वती प्राइवेट आईटीआई कॉलेज में दी थी। अब ये भीलवाड़ा में सुनील कुमार के नाम से ही एग्जाम देने आया है।
पूछताछ में बताया दीपक कुमार के नाम दी थी परीक्षा
कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि इस पर डीएसटी टीम के साथ सेंटर पर पहुंचे। शाम को एग्जाम पूरा होने के बाद उसे पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि गांव के ही दीपक कुमार नाम के युवक के कहने पर वह परीक्षा में बैठा था। इसके लिए उसने रुपए भी लिए थे। मामला भरतपुर के मथुरा गेट थाने का था ऐसे में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज कर उसे भरतपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments