दौसा के बांदीकुई में पिता दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गया। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जयपुर के जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात 2 बजे बांदीकुई-आगरा रेल मार्ग
बसवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सतीश चौधरी ने बताया-रात करीब 2 बजे सूचना मिली पंचमुखी के पास एक पिता अपने दो बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में बांदीकुई के गांव नंदेरा निवासी बबली सैनी (35) की मौत हो गई थी। वहीं उसके दो बेटे चित्रेट (3) और उमंग (5) घायल थे। जिन्हें तुरंत बांदीकुई अस्पताल लाया गया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर होने पर यहां से दौसा और दौसा से जयपुर के जेकेलोन अस्पताल में रेफर किया है।

हादसे में दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जयपुर के जेकेलोन अस्पताल रेफर किया गया है।
मामला गृह क्लेश का नजर आ रहा है-पुलिस
हेड कॉन्स्टेबल ने बताया-मामला गृह क्लेश का नजर आ रहा है। लेकिन अभी तक किसी ने इस मामले में रिपोर्ट नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिवार के साथ जयपुर में रहता था बबली
बबली सैनी के ताऊ बसंता सैनी ने बताया-बबली करीब 8 साल से अपने परिवार सहित जयपुर में भांकरोटा के पास रहता था। वहां पर वह किराए का वाहन चलाता था। रात को ही वह अपने दोनों बच्चों को लेकर जयपुर से बांदीकुई आया था। उसने अपने आने के बारे में यहां किसी को नहीं बताया था। पुलिस का फोन आने पर हमें घटना की जानकारी मिली।

पिता बबली सैनी रात को ही जयपुर से बांदीकुई आया था।

चित्रेट (आगे बैठा बच्चा) और उमंग दोनों हादसे में घायल हो गए। (पुराना फोटो)
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments