![]()
पिड़ावा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
झालावाड़ में पिड़ावा पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से डोडा चूरा और 5 लाख रुपए नकदी बरामद की है।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारी पिडावा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 29 जुलाई को लक्ष्मीपुरा रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान रामपुरिया रोड से आ रही एक कार को रोका गया।
कार में अनार सिंह, यादव सिंह और सरफराज नामक तीन व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो आरोपियों के पास से 2 किलो 610 ग्राम अवैध डोडा चूरा मिला।
इसके अलावा पुलिस ने 2 क्विंटल डोडा चूरा खरीदने के लिए रखे 5 लाख रुपए नकद और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त की।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी दरबार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह सोंधिया निवासी बायरा थाना सुसनेर से पहले ही 2 क्विंटल डोडा चूरा का सौदा कर चुके थे। वे पेमेंट देकर डोडा चूरा खरीदने जा रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों की खपत कहां-कहां होनी थी। साथ ही तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच जारी है। पिड़ावा थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच सदर थानाधिकारी को सौंपी गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments