![]()
नागौर रेलवे स्टेशन से मूंडवा की तरफ ताऊसर इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब सवा 11 बजे की है। बीकानेर से दादर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ना
कोतवाल वेदपाल शिवरान ने बताया कि आज सुबह गाड़ी संख्या 14707 बीकानेर-दादर एक्सप्रेस 11 बजे नागौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। उसके बाद मूंडवा की तरफ ताऊसर के पास एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन से कटने से उसकी बाॅडी क्षत-विक्षत हो गई। मृतका के मुंह में चांदी के 2 दांत देखकर आसपास संपर्क किया गया। लोगों ने बताया कि आज सुबह महिला को ताऊसर के एक ई-मित्र के आसपास देखा गया था। परिजनों से संपर्क कर मौके पर शिनाख्तगी के लिए बुलाया गया है।
जीआरपी चौकी इंचार्ज रामेश्वर लाल ने बताया कि ट्रेन से कटी महिल की शिनाख्त ताऊसर निवासी नत्थी देवी (68) के रुप में हुई है। मृतका के हैदराबाद निवासी बेटे और जोधपुर निवासी बेटी को सूचना दी गई है। शव को नागौर पं. जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। मृतका के पति की 2 साल पहले मौत हो चुकी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments