![]()
झालावाड़ पुलिस आज विधुत चोरी करने वाले सक्रिय बदमाशों के घर बिजली विभाग के कर्मचारियों को लेकर पहुंची। पुलिस टीम के साथ विधुत विभाग के कर्मचारियों ने भी बदमाशों के घरों पर दबिश दी और विधुत चोरी कर रहे आदतन अपराधियों पर चालान की कार्रवाई की गई। प्रदेश
विधुत विभाग ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ नाम दिया गया है। जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड और झालावाड़ जिला पुलिस ने मिलकर इस अभियान को अंजाम दिया, जिसका उद्देश्य हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और मादक पदार्थ तस्करों द्वारा की जा रही बिजली चोरी को रोकना था। जयपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार के सहयोग से 48 टीमें जिले में बनाई गई। इन टीमों में विधुत विभाग के 170 और पुलिस विभाग के 350 कार्मिक शामिल थे। कल रात से ही शुरू हुए इस अभियान के तहत करीब 660 हार्डकोर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के ठिकानों पर दबिश दी गई।
1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना, कई बड़े मामले उजागर करीब 10 घंटे तक चले इस ‘ऑपरेशन ऊर्जा प्रहार’ में कुल 371 सक्रिय बदमाशों के खिलाफ विधुत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इन पर कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान के दौरान कई बदमाशों के अपराधिक जानकारी भी पुलिस के सामने आई।
1 भवानीमंडी में अवैध रूप से वाटर प्लांट चला रहे मनसब अली पर 66,000 का जुर्माना। 2 राजपासा के तहत न्यायिक हिरासत में चल रहे सागर कुरैशी के परिजनों पर अवैध बिजली उपयोग के लिए 85,000 का जुर्माना। 3 पिड़ावा के हिस्ट्रीशीटर अकरम द्वारा 2 मकानों और अशफाक के 3 आलीशान मकानों और 6 दुकानों में अवैध बिजली का उपयोग और लोड डायवर्ट करने के मामले सामने आए, जिस पर वीसीआर भरी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments