![]()
भिरानी थाना पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन जब्त आरोपी को किया गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। भिरानी थाना पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
भिरानी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारपुरा-बास माइनर रोही गांधी के पास नहर पुलिया के नजदीक से बाइक सवार योगेंद्र कुमार उर्फ कालू पंडित को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र कुमार उर्फ कालू पंडित (22) पुत्र नवरतन, निवासी चक 7 एसडीआर, गांधी बड़ी के रूप में हुई है।
उसके खिलाफ अभियोग संख्या 266/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।मामले की आगे की जांच गोगामेड़ी थानाधिकारी एसआई लाल बहादुर कर रहे हैं। इस कार्रवाई में भिरानी पुलिस टीम के थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कॉन्स्टेबल मोहनलाल, संदीप और पवन कुमार शामिल थे। कॉन्स्टेबल पवन कुमार की भूमिका इसमें विशेष रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments