☜ Click Here to Star Rating



बारां पुलिस ने विशेष अभियान में दो बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बारां पुलिस ने विशेष अभियान में दो बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

.

छबड़ा थाना पुलिस ने जिला स्तरीय टॉप-10 अपराधी रानू उर्फ शाहिद को पकड़ा है। वह पिछले 3 साल से फरार चल रहा था। रानू पर 2000 रुपए का इनाम भी घोषित था। वह अलीगंज बाजार छबड़ा का रहने वाला है।

दूसरा आरोपी शंभूलाल भोई पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। शंभूलाल मूल रूप से उदयपुर का रहने वाला है और फिलहाल कोटा के शगुन वाटिका में रह रहा था।

छबड़ा थाना पुलिस ने पिछले एक महीने में कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इस दौरान 47 स्थायी वारंटी, 3 ईनामी अपराधी, 5 भगौड़े और 3 जिला स्तरीय अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 299 सीआरपीसी के आरोपी भी पकड़े गए। पकड़े गए अपराधियों में एक 10,000 रुपए का ईनामी भी शामिल है।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी और वृत्ताधिकारी छबड़ा विकास कुमार का नेतृत्व रहा। थानाधिकारी राजेश खटाना, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल रूडमल और कॉन्स्टेबल रामसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading