![]()
खैरथल पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने नागौर निवासी नानूराम का चोरी हुआ हाईवा डंपर बरामद कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नानूराम ने 8 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका हाईवा डंपर 7 सितंबर की रात सिवाना के रेलवे अंडरपास के पास से चोरी हो गया था।
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के आदेश पर टीम ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। मुखबिरों से जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के कोशी तक पहुंची। वहां से चोरी हुआ डंपर बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने हरियाणा के नूंह मेवात जिले के रहने वाले रमीज उर्फ बहरा को गिरफ्तार किया है। वो गुबराहेडी का रहने वाला है। थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह, एएसआई सद्दीक खान और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने ये कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments