☜ Click Here to Star Rating



सदर थाना पुलिस के हिस्ट्रीशीटर को कोटडी पुलिस ने गिरफ्तार किया

भीलवाड़ा जिले में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धर पकड़ के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत कोटड़ी थाना पुलिस ने पिछले लंबे समय से फरार सदर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है।ये हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तारी से बचने क

.

बेल्ट मारे, लात-घूंसों से पीटा

कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि 10 जुलाई 2024 में नरेश मीणा निवासी जहाजपुर ने एक रिपोर्ट दी थी कि वो सतोला के पास आनंदा होटल में वेटर है, देर रात में वो होटल में काम कर रहा था इसी दौरान कुंदन, निलेश, कान्हा सहित 5 -6 लोग बाइक पर सवार होकर होटल पहुंचे और खाना और चाय के लिए बोला। खाना खाने के बाद जब इन्हें बिल दिया गया तो मुझे जातिगत अपमानित किया गया और जानलेवा हमला कर लकड़ी के बेट लात और घूंसों से बुरी तरह मारपीट की गई। मेरे सिर पर कई गंभीर चोटें भी आई, इस दौरान अन्य कर्मचारी जब बीच बचाव करने के लिए पहुंचे तो ये सभी आरोपी मौके से भाग निकले और मुझे जान से मारने की धमकी दे गए। इस घटना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम का गठन किया इस टीम ने आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैयालाल पिता लादू लाल निवासी कोदूकोटा को गिरफ्तार किया। इसका साथी कुंदन पिता संपत जाट निवासी सुवाणा जो शातिर बदमाश और सदर थाने हिस्ट्रीशीटर है ओर काफी समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस को चकमा दे रहा था, इसे टीम ने मुखबिरों की सूचना पर डिटेन किया और इससे पूछताछ की तो इसने होटल में मारपीट करना कबूल किया। इसे कोर्ट में पेश किया जहां से इसे जेसी कर दिया गया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading