![]()
पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
स्वरूपगंज पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध रूप से अफीम उपलब्ध कराने का मुख्य सूत्रधार था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने राजसमंद जिले के तेजपुर कांकरोली निवासी बंसीलाल (48) पुत्र कालूराम बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बंसीलाल के ठिकानों पर दो दिन तक लगातार निगरानी रखी और तकनीकी सहयोग से उसे दबोचने में सफलता पाई। यह गिरफ्तारी 5 जून को पिंडवाड़ा पुलिस द्वारा मलेरा तिराहा पर की गई नाकाबंदी से जुड़े एक मामले में हुई है। उस दौरान एक कार से 2 किलो 100 ग्राम अफीम जब्त की गई थी।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर इस मामले की जांच स्वरूपगंज थानाधिकारी को सौंपी गई थी। स्वरूपगंज थाने लाकर पूछताछ के बाद आरोपी बंसीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments