जिला पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चित्तौड़गढ़ शहर में तैनात पुलिस बल।
चित्तौड़गढ़ में रविवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के जिला मुख्यालय पर पहुंचने का इनपुट था। इसके बाद जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया। SP मनीष त्रिपाठी ने शाम को सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफिंग दी और साफ निर्देश दिए कि किसी भ
2 वज्र वाहन और वाटर कैनन तैनात
जिला पुलिस प्रशासन ने सावधानी के तौर पर चित्तौड़गढ़ शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। चित्तौड़गढ़ के अलावा राजसमंद, उदयपुर और भीलवाड़ा से पुलिस जाब्ता बुलाकर तैनात किया गया। कुल 500 से ज्यादा जवानों को कलेक्ट्रेट परिसर और मुख्य मार्गों पर लगाया गया। साथ ही 2 वज्र वाहन और वाटर कैनन भी मौके पर तैनात रहे।
SP त्रिपाठी ने कहा –

आपातकालीन हालात आने पर भी पुलिस को पूरी तरह सतर्क रहना होगा और मजबूत तरीके से हालात पर काबू पाना होगा।


वज्र वाहन और वाटर केनन लगाए गए।
सूरज माली प्रकरण से जुड़ा मामला
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार रात से ही कपासन क्षेत्र में मौजूद हैं और सूरज माली प्रकरण को लेकर प्रशासन से बातचीत कर रहे थे, लेकिन कोई ठोस समाधान न निकलने पर उन्होंने जिला मुख्यालय की ओर रुख करने के संकेत दिए, जिसके बाद हालात बिगड़ने की आशंका में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
बता दे कि चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र राजेश्वर तालाब में पानी की मांग करने वाले युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद उसकी गंभीर हालत में अहमदाबाद में इलाज चल रहा है। इसी घटना को लेकर कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर पर भी आरोप लगा है। सूरज को न्याय दिलाने और मांगों को लेकर लगातार लगातार प्रदर्शन चल रहा है।

बैरिकेड्स लगाकर कलेक्ट्रेट का मेन गेट को बंद कर दिया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments