रूफटॉप सोलर के लिए केंद्र की पीएम सूर्यघर योजना में उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी का बड़ा हिस्सा सोलर पैनल बनाने वाली कंपनियां दूसरे दरवाजे से हड़प रही हैं। केंद्र की सब्सिडी योजना के तहत 10 किलोवाट तक रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए डीसीआर पैनल जरूरी ह
पांच किलोवाट के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी का लाभ 38 हजार रुपए रह जाता है। 10 किलोवाट पर दो हजार रुपए जेब से देने पड़ते हैं। योजना के तहत एक किलोवाट के रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए 30 हजार और दो किलोवाट के लिए 60 हजार तथा तीन से दस किलोवाट के लिए 78 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है। गौरतलब है कि डीसीआर पैनल के लिए कंपनियां प्रति वाट 23 से 24 रुपए लेती हैं, जबकि नान डीसीआर पैनल की रेट प्रति वाट 15-16 रुपए बैठती है। इससे सब्सिडी योजना में रूफटॉप सोलर लगाने वालों का खर्च 8 हजार रुपए प्रति किलोवाट तक बढ़ जाता है।
डीसीआर-नान डीसीआर पैनल में अंतर नहीं
रूफटॉप सोलर सिस्टम के लिए रजिस्टर्ड वेंडर्स के मुताबिक, डीसीआर पैनल व नान डीसीआर पैनल की क्वालिटी में अंतर नहीं है। उलटे नान डीसीआर पैनल से ज्यादा बिजली बनती है। डीसीआर पैनल में देश में स्वदेशी सामग्री से निर्मित होते हैं, जबकि नान डीसीआर पैनल पूरी तरह आयातित या आयातित सामग्री से बने होते हैं। एक किलोवाट के नान डीसीआर पैनल से हर दिन न्यूनतम छह यूनिट बिजली मिल जाती है, जबकि डीसीआर पैनल से 20 फीसदी बिजली कम मिलती है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments