☜ Click Here to Star Rating


नगर निगम जोधपुर दक्षिण द्वारा सेंट्रल जेल परिसर में निर्मित आधुनिक ‘पिंक टॉयलेट’ का वर्चुअल उद्घाटन गुरुवार को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने किया। इस शौचालय का उद्देश्य महिला स्टाफ एवं आगंतुक महिलाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय सुविधा उपलब्

.

सेंट्रल जेल परिसर में पिंक टायलेट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि।

सेंट्रल जेल परिसर में पिंक टायलेट के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि स्वच्छता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में यह पहल सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी योजनाओं से कारागारों में स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा और महिला एवं आगंतुकों को विशेष सुविधा उपलब्ध होगी।

विधायक ने बताया अनुकरणीय

शहर विधायक अतुल भंसाली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर निगम का यह प्रयास महिला हित में एक अनुकरणीय उदाहरण है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला है, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। महापौर ने बताया कि नगर निगम द्वारा महिलाओं की स्वच्छता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।

जेल अधीक्षक प्रदीप लखावत ने नगर निगम जोधपुर दक्षिण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘पिंक टॉयलेट’ कारागृह परिसर में स्वच्छ भारत मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों का जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जताया आभार।

लोकार्पण समारोह में जनप्रतिनिधियों का जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जताया आभार।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading