![]()
भीलवाड़ा | महेश नगर पुर रोड गुरुजी की होटल के पास में नवरात्र महोत्सव मनाया गया। आयोजन समिति के राजपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार को आरती कर मूर्ति विसर्जन पातोला महादेव पुर में किया। कार्यक्रम आयोजन अध्यक्ष मुकुंद बिहारी पालीवाल और समिति ने किया।
भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा नवरात्र के समापन पर विजयादशमी के दिन पंडालों में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विदाई की वैला में भक्तों ने माता से मुरादें मांगी। शोभायात्रा मार्ग में अखाड़ा प्रदर्शन आकर्षण रहा। गुरुवार दोपहर से शाम तक भक्त विसर्जन के लिए प्रतिमाएं जलाशयों पर लेकर पहुंचे। अधिकांश प्रतिमाएं हरणी महादेव रोड स्थित काइन हाउस व पटेलनगर में मानसरोवर झील पर बने विशेष कुंडों में विसर्जित की। कई प्रतिमाओं का शहर के पास कोठारी, बनास नदी व आसपास के तालाबों में भी विसर्जन किया। विशेष कुंडों के पानी में 5 से 12 फीट तक की प्रतिमाएं विसर्जित की गई।
मिट्टी की छोटी प्रतिमाएं घरों में गमलों में विसर्जित की। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक पंडालों में गरबा-डांडिया की खनक बुधवार रात थम गई। गरबा, डांडिया के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं, रक्तदान, छप्पनभोग, भजन संध्या आदि कार्यक्रम कराए। कई पंडालों में बच्चों व युवाओं को सनातन संस्कृति की सीख दी। कुछ जगह बच्चियों को लव जेहादियों के झांसे में नहीं आने को लेकर जागरूक किया। महिलाओं को शस्त्र चलाना भी सिखाया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments