![]()
उदयपुर में पिछोला रिंग रोड 11 साल बाद रविवार देर शाम को खुल गई। 40 फीट चौड़े इस रास्ते पर आवाजाही से दूधतलाई से मल्लातलाई के सुभाष चौराहा पहुंचने में ढाई किलोमीटर का सफर कम हो जाएगा। दूधतलाई से जलबुर्ज, सीसारमा होकर मल्लातलाई के सुभाष चौराहे तक की दू
रविवार शाम पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, शहर विधायक ताराचंद जैन, कलेक्टर नमित मेहता, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना आदि मौजूद थे।
रिंग रोड आसपास विकास की और संभावना: कटारिया
पंजाब राज्यपाल कटारिया ने कहा कि शहर विधायक ताराचंद जैन और यूडीए के प्रयास से रिंग रोड समय पर तैयार हुई। रिंग रोड के आसपास हरियाली करने सहित विकास की और भी संभावना है। जिससे टूरिस्ट यहां आए और रुके। उदयपुर की सुंदरता को लेकर विश्व में पहचान है।
यहां से आवाजाही वाले शहर की भीड़ से बच सकेंगे
रिंग रोड की शुरुआत से सेक्टर-11, 13, 14 और उदयपोल-खांजीपीर की तरफ से मल्लातलाई जाने वालों को वॉलसिटी से गुजरने की जरूरत नहीं होगी। अब तक ये लोग या तो वॉलसिटी गुलाबबाग, भट्टियानी चौहट्टा या घंटाघर से जगदीश चौक, चांदपोल होकर निकल रहे थे। या सूरजपोल, देहलीगेट, चेतक सर्कल, स्वरूपसागर पुलिया, महाकालेश्वर और चरक हॉस्टल से मल्लातलाई चौराहा पहुंच रहे थे। लिंग रोड से दूधतलाई, जलबुर्ज, सीतामाता अभयारण्य, चंपा कॉलोनी, हरिदास जी की मगरी में ट्राइडेंट होटल होते हुए सीधे चौराहे पर आया-जाया जा सकेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments