![]()
बूंदी के जजावर में झेठाल माताजी के तालाब डूबे युवक का शव SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने किया बरामद।
बूंदी जिले के जजावर में झेठाल माताजी के तालाब में डूबे घनश्याम (35) का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष प्रभारी सत्यवान शर्मा ने बताया कि राधेश्याम के पुत्र घनश्याम मंगलवार को तालाब में डूब गया थ।
जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के मार्गदर्शन में मंगलवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। कल अंधेरे के कारण रेस्क्यू पूरा नहीं हो पाया था। आज सुबह 5 बजे से दुबारा रेस्क्यू शुरू किया गया और घनश्याम का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। इस दौरान नैनवां तहसील के तहसीलदार रामराय मीणा, पटवारी जजावर ज्ञानदाता, ग्राम विकास अधिकारी सूरज गर्जर, कानूनगो जगमोहन और थानेदार कमलेश शर्मा मौके पर मौजूद थे।
तलाशी अभियान में सिविल डिफेंस टीम के देवकीनंदन गुर्जर, सोराज गुर्जर, ओम प्रकाश शर्मा सहित कई सदस्य शामिल थे। SDRF टीम प्रभारी हनुमान गुर्जर के नेतृत्व में हरवीर, हरिओम और अन्य सदस्यों ने भी अभियान में सहयोग किया। RAC टीम से हंसराज, दलवीर, महावीर, धनराज और हरिराम भी मौजूद थे।
तहसीलदार नैनवां रामराय मीणा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम उपजिला अस्पताल नैनवां में कराया जा रहा है। घनश्याम की पत्नी पांच साल पहले दूसरी जगह नाते चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद घनश्याम अपने तीन बच्चों – दस वर्ष की लक्ष्मी, आठ वर्ष के दीपू और 6 वर्ष की रिंकू के साथ 70 वर्षीय मां के साथ तलाई के पास ही टापरी बनाकर रह रहा था।
घनश्याम के डूबने की जानकारी मिलते ही उनकी मां और तीनों बच्चों के आंसू थम नहीं पा रहे थे। गांव के लोग और परिजन उन्हें संभाल रहे थे। सुबह 9:00 बजे जब शव को बाहर निकाला गया, तो मासूम बच्चे ने अपने पिता की मौत पर रोते नजर आए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments