![]()
जयपुर के कालवाड़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं को टारगेट कर गलत टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ जयपुर की एक महिला ने अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आर
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि 14 फरवरी 2025 को एक महिला कालवाड़ थाने में एक रिपोर्ट दी। जिस में पीड़िता ने बताया कि उस की फेसबुक आईडी पर एक भानु प्रताप सिंह शेखावत के नाम से फेसबुक आईडी का लडका उस की फोटो एडिट कर उसे गलत कमेंट कर रहा है। रवी रामपुरीया भानू प्रताप की हथियार सहित फोटो वायरल कर के उसे धमकी दिलवा रहा है। भानु प्रताप (प्रहलाद सिंह) और रवि रामपुरिया उसे 3- 4 दिन से परेशान कर रहे हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए कालवाड़ थाने के एसआई अभिषेक स्वामी को मामले की जांच दी गई। साइबर टीम की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन निकाली जिस के बाद आज आरोपी को चूरू के सालासर से गिरफ्तार किया गया।
जांच अधिकारी एसआई अभिषेक स्वामी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रहलाद सिंह उर्फ भानू प्रताप सिंह शेखावत (25) पुत्र लालसिंह निवासी गाँव पार्वतीसर थाना सालासर जिला चूरू से हुई पूछताछ में सामने आया है उस ने कई सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे हैं। जिस का प्रयोग कर वह लोगों पर गलत टिप्पणी कर उन्हें परेशान किया करता था। सोशल मीडिया पर उसे किसी की भी टिप्पणी पर एतराज होता तो वह उस पर गलत टिप्पणी करना शुरू कर दिया करता था। आरोपी की तलाशी में पुलिस को कई और दस्तावेज मिले जिन की जांच की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments