![]()
श्रीमाधोपुर गुरुवार रात एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा रेलवे स्टेशन से लगभग 500 मीटर और पंचाली फाटक से करीब 200 मीटर की दूरी पर, रात करीब 8 बजे की है। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्वी रेलवे कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंच गए और रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई। हालांकि, सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) करीब रात 10:35 बजे घटनास्थल पर पहुंची, जिससे लगभग ढाई घंटे की देरी हुई।
फिलहाल, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि महिला ट्रेन से गिरी या पहले से ट्रैक पर मौजूद थी और ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments